Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsControversy Over Principal of Madarsa Jamia Ahle Sunnat Warning of Legal Action
प्रभार आज नहीं दिया तो प्रधानाचार्य पर दर्ज होगा केस

प्रभार आज नहीं दिया तो प्रधानाचार्य पर दर्ज होगा केस

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में मदरसा जामिया अहले सुन्नत के प्रधानाचार्य को शनिवार तक प्रभार छोड़ने की मोहलत दी गई है, अन्यथा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लंबे समय से प्रबंधन विवाद चल रहा है और मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ ने...

Fri, 24 Oct 2025 11:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर, संवाददाता। मदरसा जामिया अहले सुन्नत फखरुल उलूम के प्रभारी प्रधानाचार्य को शनिवार तक प्रभार छोड़ने की मोहलत दी गई है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी डीएमओ की ओर से दी गई है। यह पहली बार नहीं जब अधिकारी की ओर से ऐसी चेतावनी दी गई है,बल्कि लंबे समय से नोटिस-नोटिस का खेल हो रहा है। कार्रवाई न होने से छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही है। हालाकि मदरसा बोर्ड की ओर से कड़े निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि मदरसिया जामिया अहले सुन्नत फखरुल में लंबे समय से प्रबंधन विवाद चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की रजिस्टार अंजना सिरोही ने शिक्षक अब्दुल वहाब को बहाल करने एवं मदरसे की मान्यता निलंबित करने के लिए परिषद को पत्रावली भेजे जाने का निर्देश दिया है। जिसको लेकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए थे। कहा कि शनिवार तक परिषद के आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया तो कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। हालाकि इससे पहले भी कई बार चेतावनी दी गई है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर शून्य है। इसी वजह से प्रभारी प्रधानाचार्य की ओर से शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।