डीजे का वीडियो बनाने पर हंगामा, किशोर को बेल्ट से पीटा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

गजपुर ग्रिन्ट गांव में 15 वर्षीय किशोर को डीजे कार्यक्रम के दौरान वीडियो बनाते समय बेरहमी से पिटाई किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल में उपचार के लिए ले जाना पड़ा।

डीजे का वीडियो बनाने पर हंगामा, किशोर को बेल्ट से पीटा

बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के गजपुर ग्रिन्ट गांव में डीजे कार्यक्रम के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में 15 वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने किशोर को घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गजपुर ग्रिन्ट (दहना चौधराइन डीह) निवासी केवलदास पुत्र प्रेमदास ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पोता विपिन प्रसाद आर्य नौ मई की रात गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया।

कार्यक्रम में डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान विपिन अपने मोबाइल फोन से नृत्य कर रहे लोगों का वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि वीडियो बनाने की बात को लेकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताई और उसे रोकने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले किशोर के साथ गाली-गलौज की और फिर उसे घेरकर लात-घूंसों तथा बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। पिटाई में किशोर को चोटें आईं और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किशोर को बचाया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शंकरनगर पुरवा गजपुर ग्रिन्ट निवासी इसरार पुत्र असलम खां, रहीम पुत्र असलम खां, कसाब पुत्र अकरामुद्दीन तथा चांद बाबू पुत्र अतहर खां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।