बलरामपुर-कैंटीन नीलामी में अनियमितता का आरोप, मंडी सचिव पर आरोप
Balrampur News - तुलसीपुर कृषि मंडी में कैंटीन की नीलामी प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता रमेश चंद्र गुप्त ने आरोप लगाया है कि मंडी सचिव ने नियमों की अनदेखी कर बिना सार्वजनिक निविदा कैंटीन का आवंटन किया। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो भ्रष्टाचार बढ़ सकता है।

तुलसीपुर, संवाददाता। नवीन कृषि उत्पादन मंडी स्थल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला मंडी परिसर स्थित कैंटीन की नीलामी प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें पारदर्शिता न बरतने और नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता रमेश चंद्र गुप्त ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को शिकायत दी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी प्रकरण दर्ज कराया। शिकायत में कहा गया है कि कैंटीन संचालन के लिए नियमानुसार सार्वजनिक निविदा जारी कर इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे जाने चाहिए थे, किंतु मंडी सचिव द्वारा बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया अपनाए ही कैंटीन आवंटन कर दिया गया।
आरोप है कि यह प्रक्रिया गुपचुप तरीके से कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पूरी की गई। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी व्यवस्थाओं पर से जनता का विश्वास कमजोर होगा। मंडी सचिव राम जियावन ने सफाई देते हुए कहा कि पूर्व में संचालित कैंटीन को ही 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ पुनः आवंटित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


