Balrampur News: इमाम सज्जाद की शहादत पर सजी मजलिस, अज़ादारों ने दी पुरसा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: तुलसीपुर के ग्राम गोपीभारी में हुसैनी जामा मस्जिद में शहीद इमाम सज्जाद की शहादत के सिलसिले में मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना फरमान अली और मौलाना हाफिज़ मोहम्मद रज़ा रिज़वी ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में इमाम सज्जाद के ताबूत की ज़ियारत और नौहाख्वानी की गई। बड़ी संख्या में अज़ादार उपस्थित रहे।

Balrampur News: इमाम सज्जाद की शहादत पर सजी मजलिस, अज़ादारों ने दी पुरसा

Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड के ग्राम गोपीभारी शेखडीह स्थित हुसैनी जामा मस्जिद में बीमारे कर्बला हज़रत इमाम सज्जाद की शहादत के सिलसिले में अंजुमन हुसैनी के बैनर तले मजलिस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की निगरानी जावेद हसन ने की। पहली मजलिस को जलालपुर से आए मौलाना फरमान अली तथा दूसरी मजलिस को दिल्ली से आए मौलाना हाफिज़ मोहम्मद रज़ा रिज़वी ने संबोधित किया। इससे पहले मौलाना नकी इमाम, अली हसन जाफर उतरौलावी, अली वज़ीर औन और अली सनावर ने कलाम पेश किए, जबकि संचालन कौनैन अब्बास ज़ैदी ने किया। मौलाना हाफिज़ रज़ा रिज़वी ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन ने अपने खून से दीन-ए-इस्लाम की हिफाज़त की और बाद में हज़रत जैनब व इमाम सज्जाद ने उसके पैगाम को दुनिया तक पहुंचाया।

उन्होंने इमाम सज्जाद पर हुए अत्याचार और शहादत का मार्मिक बयान किया, जिसे सुनकर अज़ादार भावुक हो उठे। मजलिस के बाद इमाम सज्जाद के ताबूत की ज़ियारत कराई गई। इसके बाद विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाज़नी कर शहीद-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अज़ादार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।