दसवीं में आयुष गोयल 98.6 और इंटर में हसन शोयब 92.3 प्रतिशत से बने जिला टॉपर, जीसस मैरी स्कूल का रहा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर जिले में सीआईएससीई 2026 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हुए। जीसस मैरी स्कूल के आयुष गोयल ने हाई स्कूल में 98.6% अंक के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में हसन शोयब ने 92.3% अंक प्राप्त किया। दोनों विद्यालयों में छात्रों ने खुशी मनाई और टॉपर छात्रों का स्वागत किया।

दसवीं में आयुष गोयल 98.6 और इंटर में हसन शोयब 92.3 प्रतिशत से बने जिला टॉपर, जीसस मैरी स्कूल का रहा

बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरमपुर जिले में गुरुवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई 2026 का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस बार भी जीसस मैरी स्कूल एंड कॉलेज के मेधावियों ने जिले में अपना दबदबा कायम रखा। हाई स्कूल में जीसस मैरी स्कूल के आयुष गोयल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में इसी विद्यालय के हसन शोयब ने 92.3 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

इंटर के वाणिज्य वर्ग में जीसस मैरी स्कूल की सिद्धी तिवारी

ने 88.8 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। हाई स्कूल की टॉप-10 सूची में जीसस मैरी स्कूल के तेजस मणि तिवारी और सयान अहमद ने 95.2 प्रतिशत, दिव्यांशु पांडेय ने 93.4 प्रतिशत, वैष्णवी सिंह ने 92.6 प्रतिशत, पीयूष यादव और श्रेयांश शुक्ल ने 92.4 प्रतिशत, राजबाबू ने 91.8 प्रतिशत, रमशा जैनब ने 90.8 प्रतिशत तथा ईशान श्रीवास्तव ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। नौवीं रैंक पर स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर की फातिमा ने 90.2 प्रतिशत अंक पाए। दसवीं रैंक पर जीसस मैरी स्कूल की आदिति पाहवा और आदित्य सिंह ने संयुक्त रूप से 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में

जीसस मैरी स्कूल के वैभव विश्वकर्मा ने 92.2 प्रतिशत, यूनुस अबरार अंसारी ने 91.5 प्रतिशत, शिवम चौधरी, शुभम चौधरी और जीत श्रीवास्तव ने 90.8 प्रतिशत, हर्षवर्धन सिंह ने 90.5 प्रतिशत, रतन श्रीवास्तव ने 88 प्रतिशत तथा वैष्णवी सिंह ने 87.3 प्रतिशत अंक पाए। आठवें स्थान पर स्टार वर्ड्स स्कूल तुलसीपुर की जैनब ने 86.75 प्रतिशत, नौवें स्थान पर अंशिका सोनी ने 85.26 प्रतिशत और दसवीं रैंक पर इकरा इस्लाम ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। परिणाम घोषित होते ही दोनों विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने एक-दूसरे को फोन पर बधाई दी और सेल्फी लेकर खुशियां साझा कीं। जीसस मैरी स्कूल और स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल के टॉपर छात्रों का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बलरामपुर जिले में किस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ?−
बलरामपुर जिले में सीआईएससीई 2026 का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur Newsदसवीं में आयुष गोयल 98.6 और इंटर में हसन शोयब 92.3 प्रतिशत से बने जिला टॉपर, जीसस मैरी स्कूल का रहा