
स्वागत द्वार बनाने को लेकर ज्ञापन दिया
Balrampur News - बलरामपुर में चौरसिया समाज ने विधायक कैलाश नाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के नाम से स्वागत द्वार बनाने की मांग की गई। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यह द्वार स्थापित...
बलरामपुर, संवाददाता। बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के नाम से स्वागत द्वार बनाने को लेकर चौरसिया समाज ने तुलसीपुर विधायक को ज्ञापन सौंपा है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने चौरसिया समाज का मांग पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि शीघ ही बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के नाम से स्वागत द्वार बनाया जाएगा। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ बीआर चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया हमारे समाज के महानायक थे। उन्होंने जीवन भर गरीब व असहाय की भलाई को लेकर कार्य किया है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि चौरसिया समाज के ज्यादातर लोग हमसे जुड़ें हुए हैं। इसलिए हम भी समाज की सेवा एवं उनके सम्मान में पीछे नहीं रहेंगे।
शीघ्र ही चौरसिया समाज के पुरोधा, आदर्श व लोक अदालत के जनक स्व बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के नाम से स्वागत द्वार संबंधित विधानसभा क्षेत्र में लगवाया जाएगा। इस मौके पर चौरसिया समाज बलरामपुर के जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया, महामंत्री हरि प्रसाद चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौरसिया, उप मंत्री प्रमोद चौरसिया, मंत्री दिनेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। इसी तरह उतरौला में पूर्व सभासद धर्म प्रकाश चौरसिया, दीपक चौरसिया व अशोक कुमार चौरसिया ने विधायक राम प्रताप वर्मा को स्वागत द्वार बनवाने के लिए मांग पत्र दिए है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




