
विद्यालय पर गिरा सौ वर्ष पुराना इमली का पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे
Balrampur News - बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र के देवीपाटन प्राथमिक विद्यालय में 100 वर्ष पुराना इमली का पेड़ भारी बारिश के कारण गिर गया। इस घटना में स्कूल के शिक्षक और छात्र बाल-बाल बचे। पेड़ गिरने से विद्यालय की...
बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर क्षेत्र के देवीपाटन प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में लगा 100 वर्ष पुराना इमली का पेड़ बारिश के कारण गिर गया, जिससे प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल व वहां लगे बिजली के खंभे टूट गए। इस घटना में स्कूल के अध्यापक व छात्र बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हो गया, जिससे विद्यालय में छुट्टी घोषित कर दी गई। जिले में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। जिसके कारण देवीपाटन प्राथमिक विद्यालय में लगा इमली का पेड़ गिर गया। लोगों ने बताया कि यह पेड़ करीब सौ वर्ष से अधिक पुराना है। पेड़ गिरने से विद्यालय की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई।

साथ ही बिजली का खंभा भी टूट गया, जिससे विद्यालय व आसपास के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। पेड़ गिरने से विद्यालय जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्या अंजुम बानों ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ है। सभी बच्चे व स्टाफ सुरक्षित हैं। पेड़ गिरने की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गई है। पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय में छुट्टी कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




