महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

गांव सोनगढ़ा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर चर्चा की। वक्ताओं ने उनके त्याग और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा। उपस्थित लोगों ने एकजुटता का संकल्प लिया।

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

गैसड़ी, संवाददाता। क्षेत्र के थारू बहुल गांव सोनगढ़ा में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।जयंती के उपलक्ष्य में आयोजत कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

उनका जीवन आज भी समाज को स्वाभिमान, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। मौजूद लोगों ने अपने मान-सम्मान, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक कालूराम चौधरी, अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल, संरक्षक तेज बहादुर चौधरी, बलदेव चौधरी, अंश चौधरी, शिवम चौधरी, सुमन चौधरी, रागिनी चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।