बलरामपुर-नायब तहसीलदार बनकर गांव लौटे अंकुर सिद्धार्थ, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
Balrampur News - महराजगंज के बलुई गांव में किसान के बेटे अंकुर सिद्धार्थ का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने लोक सेवा आयोग परीक्षा में 218वां रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार बनने में सफलता पाई। गांव में उत्सव का माहौल था, जहां लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। अंकुर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया।

महराजगंज तराई, संवाददाता। लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार बने एक किसान के पुत्र अंकुर सिद्धार्थ के अपने पैतृक गांव बलुई पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने फूल-मालाओं और अबीर-गुलाल से उनका अभिनंदन किया। अंकुर सिद्धार्थ जैसे ही गांव पहुंचे उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता से गले मिलकर खुशी जाहिर की। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलरामपुर तहसील क्षेत्र के निवासी अनुदेशक अरविंद कुमार के बेटे अंकुर ने कठिन परिश्रम के दम पर परीक्षा में 218वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकुर ने अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और गुरुओं को दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र, लेखपाल श्रीनिवास, राजीव यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


