डॉ हैनिमैन जयंती पर चिकित्सकों ने ली सेवा की शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 272वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। चिकित्सकों ने सेवा की शपथ ली, केक काटा और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र उपाध्याय ने होम्योपैथिक चिकित्सा की सुरक्षा और पीड़ारहित उपचार की पहचान बताई।

डॉ हैनिमैन जयंती पर चिकित्सकों ने ली सेवा की शपथ

बलरामपुर, संवाददाता। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की 272वीं जयंती पर शनिवार को मानस भवन सभागार में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिले के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चिकित्सकों ने सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने केक काटकर जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि हैनिमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी में हुआ था। उन्होंने ऐसी चिकित्सा पद्धति विकसित की, जो बिना दुष्प्रभाव के रोगों को जड़ से समाप्त करने में सहायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र उपाध्याय रहे।

उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पीड़ारहित और सुरक्षित उपचार की पहचान है, जो मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही चिकित्सकों ने नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. फैजल, डॉ. राम कपिल गुप्ता, देवेंद्र कुमार, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. अनंत श्रीवास्तव सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में डॉ. सतीश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।