वैशाख पूर्णिमा पर धूमधाम से मनी बुद्ध जयंती, गूंजे करुणा और समानता के संदेश

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में बुद्ध पूर्णिमा और महात्मा गौतम बुद्ध जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हरवंश विरदी ने बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। गैसड़ी में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य मानवता में देवत्व का उदय और वैश्विक संकटों का निवारण था।

वैशाख पूर्णिमा पर धूमधाम से मनी बुद्ध जयंती, गूंजे करुणा और समानता के संदेश

बलरामपुर, संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति बलरामपुर के तत्वावधान में बुद्धा पार्क सिविल लाइन में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा व महात्मा गौतम बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष एवं संयोजक सुरेन्द्र सिंह गौतम के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर उपासक-उपासिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीपदान के साथ किया। इसके बाद जगदंबा कुलदीप ने त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि डॉ. हरवंश विरदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के हजारों वर्ष पुराने उपदेश आज भी मानव जीवन के लिए उतने ही उपयोगी हैं। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौतम व महासचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बुद्ध के विचार मानवता, करुणा, समानता और न्याय के स्थायी आधार हैं। पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने बुद्ध दर्शन को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। इस अवसर पर सुरेंद्र मिश्रा गौरव, डीपी सिंह बैस, रविंद्र गुप्ता, अजय चौधरी, गीता गौतम, प्रभुनाथ मौर्य, दुर्गेश पासवान, वंदना, गोवर्धन थारू सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गैसड़ी में गायत्री महायज्ञ

गैसड़ी संवाददाता के अनुसार घर-घर में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं के संकल्प के साथ बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गैसड़ी में एक साथ गायत्री महायज्ञ किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशन में आयोजित इस महायज्ञ का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्गिक वातावरण का निर्माण के साथ वैश्विक संकटों का निवारण रहा। कार्यक्रम में तुलसीपुर से गुलाबचंद भारती, प्रदीप गोयल, मंजू जायसवाल, बलरामपुर से बिजलेश्वरी, डॉ. केके राना, गैंसड़ी से राधे गोविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, पचपेड़वा से संजय कुमार जायसवाल, मीना श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन से पूरे जिले में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम कहाँ मनाया गया?
बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम बलरामपुर में बुद्धा पार्क सिविल लाइन में मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।