Balrampur News: पुस्तैनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण के दौरान दबंगों का हमला

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में, गांव पंडितपुरवा के मजरे गैंजहवा में पुस्तैनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण के दौरान दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Balrampur News: पुस्तैनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण के दौरान दबंगों का हमला

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा के मजरे गैंजहवा में पुस्तैनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण के दौरान दबंगों द्वारा हमला कर निर्माण कार्य रुकवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के बाद एसपी विकास कुमार ने मामले का संज्ञान लेकर देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी किया। देहात कोतवाली की पुलिस ने छह आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता जानकी देवी पत्नी सत्युगी नारायण उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुस्तैनी आवास के दक्षिण स्थित गाटा संख्या-160 की भूमि पर 30 जून 2026 को बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा था।

इसी दौरान गांव के पारस यादव, बादू यादव, छेदी यादव, हलवाई यादव, राम सिंह यादव व तिर्रे यादव अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे व असलहों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने निर्माण कार्य करा रहे सुनील कुमार उपाध्याय, सुधीर कुमार उपाध्याय व ओमप्रकाश उपाध्याय के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट के लिए दौड़ा लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण कार्य बंद कराना पड़ा। पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी लंबे समय से उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री समेत पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।