Balrampur News: बीडीओ कार्यालय में घुसा कोबरा, मची अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: बलरामपुर के पचपेड़वा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सोमवार सुबह एक काला कोबरा घुस आया, जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम बुलवाई। टीम ने सावधानी से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और काम फिर शुरू किया।

Balrampur News: बीडीओ कार्यालय में घुसा कोबरा, मची अफरा-तफरी

Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। पचपेड़वा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सोमवार सुबह काला कोबरा सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। एक कमरे में फन उठाकर फुफकारते कोबरा को देखकर कर्मचारी सहम गए। भय के चलते कुछ देर तक कार्यालय में कामकाज भी प्रभावित रहा। सोमवार सुबह कार्यालय खुलने के बाद कर्मचारी अपने कामकाज की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक कमरे में काला कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ कर्मचारियों ने डंडे की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोबरा की तेज फुफकार सुनकर सभी पीछे हट गए। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। कोबरा के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और दोबारा अपने कामकाज में जुट गए। खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने बताया कि सुबह कार्यालय खुलने के दौरान कोबरा एक कमरे में घुस आया था। वन विभाग की टीम की मदद से उसे सुरक्षित पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: बीडीओ कार्यालय में घुसा कोबरा, मची अफरा-तफरी