भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चला जनसंपर्क अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि योजनाएं सभी वर्गों तक पहुंच रही हैं। 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चला जनसंपर्क अभियान

महराजगंज तराई, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की व लालनगर मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा रहे। प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर लोगों को सरकार की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। कार्यकर्ताओं ने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी स्मरण किया गया। मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसे विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताया। इस मौके पर जगदंबा प्रसाद मिश्रा, बुद्धिमान सिंह, पुत्तन तिवारी, प्रिंस वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।