Balrampur News: भाजपा नेता ने ग्रामीणा से साझा की सरकारी योजनाएं

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव इमिलिया, मदिरा और भयापुरवा में चौपाल लगाकर भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्र ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के काम का लाभ अब अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुँच रहा है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया।

Balrampur News: भाजपा नेता ने ग्रामीणा से साझा की सरकारी योजनाएं

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव इमिलिया, मदिरा व भयापुरवा में चौपाल लगाकर भाजपा नेता डॉ विशाल मिश्र ने ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि आज योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मिल रहा है। पहले पूर्ववर्ती सरकारों में गरीबों की योजनाओं पर भी डाका डालने का काम किया जा रहा था। डॉ विशाल मिश्र ने ग्रामीणों को सरकार की ओर संचालित तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जिले में कराए जा रहे विकास कार्यो से भी अवगत कराया।

कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अति पिछड़े जिले बलरामपुर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में तमाम बड़े कार्य जैसे विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का निर्माण फ्लाईओवर के साथ-साथ सड़कों का जाल बिछाने का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों को बैग, पाठ्य सामग्री और ग्रामीणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शक्ति केन्द्र संयोजक अनंत सिंह, कुंवर जसवीर सिंह, बेचन सिंह, बीडीसी बंशीलाल, संतोष गुप्ता, तालुकदार यादव, भूपेन्द्र सिंह व ननके यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: भाजपा नेता ने ग्रामीणा से साझा की सरकारी योजनाएं