गन्ना समिति बलरामपुर की तरफ डिग्री कॉलेज व अस्पताल निर्माण की पहल

Apr 05, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता। गन्ना समिति बलरामपुर की तरफ से डिग्री कॉलेज व अस्पताल निर्माण की

गन्ना समिति बलरामपुर की तरफ डिग्री कॉलेज व अस्पताल निर्माण की पहल

बलरामपुर, संवाददाता। गन्ना समिति बलरामपुर की तरफ से डिग्री कॉलेज व अस्पताल निर्माण की पहल की जा रही है। बेटियों की शिक्षा को गन्ना समितक की तरफ से विशेष प्रयास किया जा रहा है। जमीन की तलाश करके जल्द ही डिग्री कॉलेज व अस्पताल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। डिग्री कॉलेज में किसानों के बच्चों को शिक्षा हासिल करने की विशेष सुविधा मिलेगी। यह बातें गन्ना समिति बलरामपुर की अध्यक्ष रजनी सिंह ने गन्ना विकास संस्थान रज्जनपुर कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम का स्वागत करते हुए कही।उन्होंने कहा कि इससे बलरामपुर जनपद का शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास होगा।

सदर विधायक ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि डिग्री कॉलेज व अस्पताल के निर्माण में पूरी मदद करेंगे, जिससे किसानों के बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल सके। पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के प्रति आभार जताया। सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर के विशेष सचिव अविनाश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि डिग्री कॉलेज व अस्पताल का निर्माण कराने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही किसानों व उनके बच्चों के लिए अस्पताल व डिग्रा कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। बैठक के दौरान नए निर्माण, समिति परिसर में इंटरलॉकिंग, नए दुकानों के निर्माण व आवंटन आदि कार्यों के प्रस्ताव ध्वनिमति से पारित किए गए। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. आरबी राम ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान डेलीगेट व कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।