Balrampur News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, तेजाब फेंकने की धमकी
हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Balrampur News: बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट और छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उसे जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में कचहरी के पास कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुभम पाण्डेय, प्रेम कुमार, शिवम पाण्डेय और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, छात्रा को कचहरी के पास पेट्रोल पंप के निकट आरोपियों ने रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी को परेशान करते थे। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


