डीएम-एसपी ने की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और एसपी विकास कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद और कानून-व्यवस्था के मामलों को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों ने त्योहारों को शांति से मनाने की अपील की।

डीएम-एसपी ने की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बलरामपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तुलसीपुर थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने थाना स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि विवादों का प्रभावी समाधान हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद भी किया गया। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता जनपद की पहचान है। साथ ही संबंधित विभागों को त्योहारों से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।