Balrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में सोमवार को तीन तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करते हुए निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। अधिकारी मौके पर जाकर मामलों की जांच करने के लिए सहमत हुए।

Balrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। फरियादियों की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 53 प्रार्थना पत्र आए। इनमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व, पुलिस, विकास, पंचायती राज, विद्युत, कृषि, पूर्ति और समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने पहुंचीं।

डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर डीएम ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है, उनमें दोनों पक्षों को सुनते हुए मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण