Balrampur News: राप्ती का जलस्तर सामान्य, तटबंधों व संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर 102.750 मीटर है, जो खतरे के निशान से 1.87 मीटर नीचे है। वर्तमान में बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन प्रशासन ने संभावित बाढ़ के लिए कटान और जलप्लावन की स्थिति की निगरानी बढ़ा दी है। तटवर्ती गांवों को सुरक्षित रखने के लिए उपाय किए गए हैं।

Balrampur News: राप्ती का जलस्तर सामान्य, तटबंधों व संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच फिलहाल जिले में बाढ़ का खतरा नहीं है। सोमवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 102.750 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 1.87 मीटर नीचे है। प्रशासन के अनुसार तटवर्ती गांवों और आबादी में वर्तमान में कटान या जलप्लावन की स्थिति नहीं है। इसके बावजूद संभावित बाढ़ को देखते हुए तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायत बेला के मजरे हरिवंशपुर में राप्ती नदी के कटान को लेकर सामने आई खबरों के बाद प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में नदी की धारा हरिवंशपुर और कोडरी गांव की आबादी से पर्याप्त दूरी पर है।

दोनों गांवों की आबादी सुरक्षित है। प्रशासन के अनुसार पूर्व में कोड़री घाट पर कटान की स्थिति को देखते हुए राप्ती के बाएं तट पर बांस, नायलॉन क्रेट, गेबियन, जियो शीट, ट्री-स्पर और पॉर्क्युपाइन से कटानरोधी कार्य कराए गए हैं। मौके पर श्रमिकों के साथ आवश्यक सामग्री व संसाधन भी उपलब्ध हैं। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 32 बाढ़ चौकियां सक्रिय की गई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 19 बाढ़ शरणालय तैयार किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 32 मेडिकल टीमें भी मुस्तैद हैं। राजस्व, सिंचाई, स्वास्थ्य, पुलिस समेत संबंधित विभागों को समन्वय के साथ निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी तटवर्ती गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से फीडबैक ले रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि जलस्तर में असामान्य वृद्धि या कटान की स्थिति सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: राप्ती का जलस्तर सामान्य, तटबंधों व संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर