Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsBalrampur Prepares for Increased Bus Services During Diwali and Chhath Festival

दीपावली व छठ पर्व तक यात्रियों के गंतव्य जाने के लिए सुगम होगा पथ

संक्षेप: Balrampur News - दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए बलरामपुर में रोडवेज बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नई समयसारिणी के अनुसार, लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी सहित अन्य शहरों के लिए...

Wed, 15 Oct 2025 02:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on
दीपावली व छठ पर्व तक यात्रियों के गंतव्य जाने के लिए सुगम होगा पथ

बलरामपुर,संवाददाता। दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों को सुगमतापूर्वक गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज भी तैयार है। यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए बसों की संख्या संग उनके फेरे भी बढ़ाया जाएगा,ताकि यात्रियों को जाने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। यात्रियों की संख्या के आधार पर तत्काल बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के साथ ही राजस्व बढ़ाने को लेकर निगम ने नई समयसारिणी को भी अंतिम रूप दे दिया है। दीपावली, भैया, दूज व छठ पूजा में लोगों की आवाजाही अन्य शहरों से बलरामपुर जनपद व यहां से अन्य शहरों को बढ़ जाती है।

जिले में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है जो अन्य जनपदों से आकर सरकारी अथवा प्राइवेट नौकरियां कर रहे हैं। बढ़ी यात्रियों को सुविधा देने व अपनी आय बढ़ाने के लिए परिवहन निगम ने योजना बनाई है। परिवहन निगम की ओर से लखनऊ, झांसी, प्रयागराज, दिल्ली, वाराणसी, बांदा, अयोध्या, कानपुर आदि दूर दराज क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इसके साथ साथ गोण्डा, बहराइच, उतरौला, सिरसिया, इटवा, बढ़नी जैसे छोटे दूरी की लिए भी बसें संचालित हो रही हैं। इन रूटों पर त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। जिसको देखते हुए बसों की संख्या संग फेरे बढ़ाने का फैसला किया गया है। शासन से निर्देश मिलते ही नई समयसारिणी के आधार पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ------------