Balrampur News: नाबालिग को भगाने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक नाबालिग से फोन पर बात करता था और नौ अक्टूबर की रात उसे ले गया। परिवार ने धमकी और अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस जांच के साथ नाबालिग की सकुशल बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Balrampur News: नाबालिग को भगाने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस

Balrampur News: शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में विशुनापुर मश0 कोयलरा गांव निवासी अर्जुन पुत्र तिलकराम और उसके पिता तिलकराम शामिल हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, आरोपी अर्जुन नाबालिग से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। इसको लेकर उसके पिता को भी जानकारी दी गई थी। आरोप है कि नौ अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अर्जुन उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

बाद में संपर्क करने पर आरोपी की ओर से दो महीने बाद भेजने की बात कहने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने अनहोनी की आशंका भी जताई है।प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ नाबालिग की सकुशल बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: नाबालिग को भगाने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस