ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरबलरामपुर:अयोध्या में भूमि पूजन सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस सतर्क

बलरामपुर:अयोध्या में भूमि पूजन सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस सतर्क

अयोध्या में बुधवार को प्रस्तावित भूमि पूजन की सुरक्षा के लिए जिले के पुलिस सतर्क है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस टीम गश्त कर रही है। चार पहिया वाहनों व संदिग्धों की सघन तलाशी का अभियान चलाया...

बलरामपुर:अयोध्या में भूमि पूजन सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस सतर्क
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरTue, 04 Aug 2020 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में बुधवार को प्रस्तावित भूमि पूजन की सुरक्षा के लिए जिले के पुलिस सतर्क है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस टीम गश्त कर रही है। चार पहिया वाहनों व संदिग्धों की सघन तलाशी का अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि अयोध्या में प्रस्तावित भूमि पूजन की दृष्टि से जिले में विशेष चौकसी बरती जा रही है। जिले में पांच सेक्योरिटी लेयर बनाई गई है। 41 प्वाइंट बनाकर वहां निगरानी कराई जा रही है। सभी 41 स्थानों पर पुलिस कर्मी 24 घंटे रुककर संदिग्धों की निगरानी कर रहे हैं। चार मोबाइल कंपनी लगी है जो बार्डर एरिया में गश्त कर रही है। नेपाल से आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस व एसएसबी का पहरा है। 11 सुरक्षा प्वाइंट नेपाल सीमा से सटे है। 11 बार्डर प्वाइंट है जो जंगल के रास्ते नेपाल से जुड़े है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों को जोड़ने वाले रास्तों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। शहर व कस्बों में चार पहिया वाहनों को रोककर तलाशी कराई जा रही है। यह अभियान चलता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें