पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में एडीएम न्याय को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपकर मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा और नियमितीकरण की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि वे ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में एडीएम न्याय को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर में पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायकों ने सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए नारेबाजी भी की।ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन और पंचायत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन शासन स्तर पर भेजा जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पंचायत सहायक एवं पंचायत मित्र मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।