बलरामपुर फाइल नम्बर-8,तीन खबरें
Balrampur News - बलरामपुर फाइल नम्बर-8, तीन खबरें कस्तूरबा शिक्षक कर्मचारी भर्ती को लेकर फर्जी काल से

बलरामपुर फाइल नम्बर-8, तीन खबरें कस्तूरबा शिक्षक कर्मचारी भर्ती को लेकर फर्जी काल से बचे अभ्यर्थी: बीएसए धन की मांग करने वाले लोगों के विरुद्ध विभाग व पुलिस से तत्काल लें मदद बलरामपुर संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग से जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज में 7 से 9 जनवरी तक काउंसलिंग प्रस्तावित है। विभाग को अभ्यर्थियों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैधानिक तरीके से नियुक्ति कराने के नाम पर धन उगाही किए जाने की सूचना मिली है। नियुक्ति के नाम पर अभ्यर्थियों से अज्ञात लोगों द्वारा फोन पर संदेश दिए जा रहे हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी शुभम शुक्ल ने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि काउंसलिंग की समस्त प्रक्रिया पूर्णतया निशुल्क, पारदर्शी एवं मेरिट पर विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा अथवा उनके नाम पर किसी प्रकार की धनराशि की मांग अवैध है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस प्रकार की कोई काल, संदेश या संपर्क प्राप्त होता है तो वह तत्काल पुलिस साइबर सेल, साइबर क्राइम, हेल्पलाइन में सूचना देना सुनिश्चित करें एवं बेसिक शिक्षा विभाग को भी जानकारी दें ताकि धन उगाही करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। फोटो-21: जरूरतमंदों को कंबल वितरण करती सचिव आद्या सिंह व अन्य जरूरतमंदों को मिले कंबल, ठंड से मिलेगी राहत बलरामपुर संवाददाता। गरीबों एवं असहायों को ठंड से बचाव को लेकर तमाम संस्थाएं आगे आने लगी हैं। शनिवार को शांभवी फाउंडेशन की ओर से सचिव आद्या सिंह नेतृत्व में 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। यह आयोजन चाउरखाता के प्रतापपुर चौराहे पर किया गया। जहां पर कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। फाउंडेशन सचिव आद्या सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है। इस समय लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए शांभवी फाउंडेशन की ओर से 500 जरूरतमंदों को कंबल देकर उनकी मदद करने की कोशिश की गई। कहा कि केवल सरकार के प्रयास से नहीं बल्कि लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद करने में आगे आना चाहिए। सभासद राघवेंद्र कांत सिंह ने कहा कि तमाम जरूरतमंद कंबल के बिना गलन भरी हवाओं में रात काटने को मजबूर हैं। संस्था हमेशा लोगों की मदद करती आ रही है। इस अवसर पर संजय रस्तोगी, बृजेश यादव, सुनीता मिश्रा, मोहित यादव, जीवनलाल मौजूद रहे। फर्जी जमानतदार मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को राहत, जमानत मंजूर बलरामपुर संवाददाता। न्यायालय में फर्जी जमानतदार दाखिल करने के मामले में आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर को बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली है। थाना अध्यक्ष ललिया ने बताया कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर को एक गैंगस्टर मामले में जमानत मिलने के बाद रोज अली व मोहर्रम अली को जमानतदार के रूप में प्रस्तुत किया गया था। जांच के दौरान दोनों जमानतदारों का निवास पता गलत पाए जाने पर पुलिस ने फर्जी जमानतदार दाखिल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी तथा पूर्व सांसद की अभिरक्षा डिमांड भी प्राप्त की गई थी। जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस ने तथ्यों के विपरीत कूट रचना व साजिश का आरोप लगाकर मामला दर्ज किया है, जबकि आरोपी पिछले चार वर्षों से जेल में निरुद्ध है और उसका कथित जमानतदारों से कोई प्रत्यक्ष संपर्क नहीं पाया गया। साथ ही पुलिस आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सकी। संबंधित जमानतदार पहले ही अपनी जमानत वापस ले चुके थे। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। साथ ही निर्देश दिए गए कि जेल से रिहा होने के बाद आवेदक न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी शर्तों का पालन करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


