बलरामपुर महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
Balrampur News - बलरामपुर महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और काव्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा श्री मिश्रा ने शिव तांडव प्रस्तुत किया, जबकि गौरी मिश्रा ने कविता पाठ किया। जिलाधिकारी ने दोनों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत और काव्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की।केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर की छात्रा श्री मिश्रा ने ऊर्जावान शिव तांडव प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने उन्हें सम्मानित किया। इसी क्रम में मॉर्डन स्कूल बलरामपुर की छात्रा गौरी मिश्रा ने भावपूर्ण कविता पाठ कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने उन्हें भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


