Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsBalrampur Library to be Upgraded with State-of-the-Art Facilities for Students
अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा राजकीय पुस्तकालय

अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा राजकीय पुस्तकालय

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर के बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय पुस्तकालय को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। पुस्तकालय में 100 से अधिक विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था होगी, जिसमें वाई-फाई और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। डीएम विपिन कुमार जैन ने पुस्तकालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक विकास को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Dec 24, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा कार्यालय कैंपस में संचालित राजकीय पुस्तकालय को स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक संसाधनों से पुस्तकालय को लैस किया जाएगा। वाई-फाई संग अन्य सुविधाएं होंगी,ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सके। पुस्तकालय में 100 से अधिक विद्यार्थियों को एक साथ बैठकर अध्ययन की समुचित व्यवस्था होगी। डीएम विपिन कुमार जैन ने राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। डीएम ने पुस्तकालय की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि राजकीय पुस्तकालय को स्टेट ऑफ द आर्ट स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

पुस्तकालय में 100 से अधिक विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी। विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क वाई-फाई सुविधा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ एवं शांत अध्ययन वातावरण तथा आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।डीएम ने कहा कि राजकीय पुस्तकालय केवल पुस्तकों तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के समग्र बौद्धिक विकास का केंद्र बने, इसके लिए आधुनिक संदर्भ सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों एवं डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पुस्तकालय को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाए। ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं रोजगार परक तैयारी में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;