Balrampur News: ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में ऑनलाइन दाखिल-खारिज और बैनामा प्रक्रिया के विरोध में वकीलों का आंदोलन तेज हो गया है। उतरौला और तुलसीपुर के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने मंगलवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और जिलाधिकारी को पत्र भेजा। उतरौला बार संघ ने ऑनलाइन बैनामा के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। वकीलों ने अधिकारियों से आपत्तियों का समाधान कराने की मांग की।

Balrampur News: ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ऑनलाइन दाखिल-खारिज व बैनामा की प्रक्रिया के विरोध में वकीलों का आंदोलन तेज हो रहा है। उतरौला और तुलसीपुर के वकीलों के आंदोलन को समर्थन देते हुए जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन बलरामपुर के सदस्यों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उतरौला व तुलसीपुर के अधिवक्ता ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के विरोध में कई दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था को लेकर उनकी आपत्तियों का समाधान किया जाना चाहिए।

उधर, उतरौला बार संघ ने ऑनलाइन बैनामा की प्रक्रिया के विरोध में मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। बार संघ की ओर से समर्थन मांगे जाने पर जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने भी आंदोलन के समर्थन में न्यायिक कार्य से दूर रहने का फैसला किया। न्यायिक कार्य बहिष्कार की सूचना जिलाधिकारी के साथ जिले के सभी राजस्व न्यायालयों और चकबंदी न्यायालयों को भी भेज दी गई है। अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार