डोर-टू-डोर सर्वे के लिए स्टीकर का हुआ अनावरण, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर
Balrampur News - बलरामपुर महोत्सव के दौरान स्कूल चलो अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे के लिए स्टीकर का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की शुरुआत की। 1 से 15 अप्रैल तक 3 से 14 वर्ष के बच्चों का सर्वे कर उनका नामांकन सुनिश्चित करना मुख्य लक्ष्य है। अधिकारियों ने शिक्षकों को बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संकल्प दिलाया।
बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर महोत्सव के दौरान स्कूल चलो अभियान को गति देने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर सर्वे के लिए स्टीकर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।सीमए योगी आदित्यनाथ द्वारा बनारस से अभियान का शुभारंभ किए जाने के बाद जिले में भी इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। एक से 15 अप्रैल के बीच तीन से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का सर्वे कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। सदर विधायक पल्टूराम, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिवनारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, डीआईओएस मृदुला आनंद, बीएसए शुभम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने स्टीकर जारी करते हुए शिक्षकों को घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संकल्प दिलाया। विधायक ने कहा कि छात्रों की मजबूत बुनियाद के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सभी विभागों, ग्राम प्रधानों और अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए नामांकन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने पर बल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


