ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरबलरामपुर:खेती कार्य में किसानों को छूट

बलरामपुर:खेती कार्य में किसानों को छूट

बलरामपुर। लाक डाउन अवधि के दौरान किसानों को खेती का कार्य करने में छूट दी गई है। किसान फसलों की कटाई, मढ़ाई, भंडारण, विपणन एवं परिवहन आदि कार्यों को सावधानी के साथ कर सकते...

बलरामपुर:खेती कार्य में किसानों को छूट
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरSun, 05 Apr 2020 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बलरामपुर। लाक डाउन अवधि के दौरान किसानों को खेती का कार्य करने में छूट दी गई है। किसान फसलों की कटाई, मढ़ाई, भंडारण, विपणन एवं परिवहन आदि कार्यों को सावधानी के साथ कर सकते हैं।जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि खेती करने वाले किसान व मजदूरों को छूट दी गई है। बीज, उर्वरक व कीटनाशक बनाने व बिक्री करने वाली फर्म व दुकान खुली रहेगी। कम्बाइन व कृषि उपकरणों को एक से दूसरे जिले में लाने व ले जाने की अनुमति है। कृषि मशीनरी एवं उनके कलपुर्जों की दुकानें व उनके आपूर्तिकर्ता प्रतिष्ठान को खोल सकते हैं। कृषि कार्य करते समय किसान मास्क अवश्य लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा। कपड़े से पूरे शरीर को ढके रखेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें