शोषित-वंचितों की आवाज बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग : आनंद चौहान
बलरामपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी के प्रतिनिधि आनंद कुमार चौहान ने कहा कि आयोग शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क कार्यालय का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान प्रदान करना है।

बलरामपुर, संवाददाता। प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सत्येंद्र कुमार बारी ‘बीनू’ के जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार चौहान ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग शोषित, वंचित व पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर उनके सामाजिक, शैक्षिक व आर्थिक उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। आयोग का उद्देश्य पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों व आरक्षण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मोहल्ला टेढ़ी बाजार में शनिवार को जनसंपर्क कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से उनके विकास को गति दे रही है।
उन्होंने बताया कि कार्यालय का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को उनके गृहक्षेत्र में ही सुनकर संबंधित मामलों को आयोग तक पहुंचाना व त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान पीड़ितों ने अपनी शिकायतें जिला प्रतिनिधि को सौंपी गई, जिसे संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस अवसर पर जुग्गीलाल, डॉ. राजकुमार चौहान, विजय चौहान, दीपक कुमार, शिवम चौहान, विनय कुमार, विशाल, गौतम, उज्ज्वल, उदित व देवांश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


