ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरबलरामपुर-बच्चों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने पर जोर

बलरामपुर-बच्चों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने पर जोर

ललिया। विविध कार्यक्रमों के बीच ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवपुरा में विज्ञान एवं गणित विषय...

बलरामपुर-बच्चों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरFri, 26 Nov 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ललिया। विविध कार्यक्रमों के बीच ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवपुरा में विज्ञान एवं गणित विषय की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। आयोजित कार्यक्रम में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का संकल्प लिया गया। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा खण्ड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों के प्रयास को अधिकारियों ने सराहा। इस अवसर पर आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के माध्यम से छात्रों ने वैज्ञानिक सोच विकसित करने का संकल्प लिया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों की कमी नहीं है। बच्चों को निखारने की आवश्यकता है। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। जिला समन्वय प्रशिक्षक मोहित देव त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के मेहनत से बच्चों का भविष्य सवंर रहा है। कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। इसके पूर्व छात्रों ने विविध प्रकार के वैकल्पिक सौर ऊर्जा, यातायात संबंधी, पेड़ पौधों से संबंधित, कैशलेस प्लांट आदि का बेहतर प्रदर्शन किया। गणित संबंधी दर्जनों प्रोजेक्ट भी दिखाए गए। अधिकारियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये हैं। इस मौके पर सत्यप्रकाश पाठक, विवेकानंद अवस्थी, बेदमणि त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, रेनू कुमार, बृजराज राणा, उमेश चन्द, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार पटेल, आलोक कुमार, प्रतिमा सिंह, महमुदुल हक,अरुण त्रिपाठी, हीरालाल, रामसेवक, निर्मल, अरविंद, तुलाराम गिरि आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें