सिंचाई व भूमि संरक्षण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, और भूमि संरक्षण पर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने नलकूपों की नियमित जांच और खेत तालाब योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

सिंचाई व भूमि संरक्षण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम

बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई, बाढ़ खंड, भूमि संरक्षण, कृषि रक्षा, लघु सिंचाई एवं नलकूप विभागों की समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए डीएम ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बाढ़ खंड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में चल रहे सभी कटान रोधी कार्य आगामी वर्षा ऋतु से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटान से जन-धन की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके बाद भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा में डीएम ने खेत तालाब योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत असिंचित व जल संकट वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके और उत्पादन बढ़े। नलकूप विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी राजकीय नलकूपों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई नलकूप बंद पाया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ने ब्लॉक स्तर पर टीम गठित कर नलकूपों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। टीम सुनिश्चित करेगी कि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में डीएम ने कहा कि सिंचाई और भूमि संरक्षण से जुड़े कार्य सीधे किसानों के हितों से जुड़े हैं, इसलिए इनमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी निरीक्षण बढ़ाने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।