Balrampur News: फसल क्षति से प्रभावित 2712 किसानों को मिली 95 लाख की राहत

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: बलरामपुर जिले में आंधी, बारिश और प्रतिकूल मौसम से फसल क्षति झेलने वाले 2,712 किसानों को करीब 95 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई है। जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों के अनुसार, समयबद्ध राहत से किसानों को नुकसान की भरपाई और आगामी कृषि गतिविधियां जारी रखने में मदद मिलेगी।

Balrampur News: फसल क्षति से प्रभावित 2712 किसानों को मिली 95 लाख की राहत

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आंधी-बारिश और प्रतिकूल मौसम की मार झेलने वाले जिले के 2712 किसानों को राहत प्रदान की है। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को करीब 95 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित हुई है। जिला प्रशासन की ओर से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। फसलों को नुकसान होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में मुआवजा राशि मिलने से प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिल सकेगी। इससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आगामी गतिविधियों को संचालित करने में भी मदद मिलेगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला ने बताया कि फसल क्षति से प्रभावित किसानों को समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाने के लिए आकलन के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशासन का जोर पात्र किसानों तक मुआवजा राशि पहुंचाने पर है, ताकि प्राकृतिक आपदा और प्रतिकूल मौसम से हुए नुकसान की भरपाई में उन्हें मदद मिल सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: फसल क्षति से प्रभावित 2712 किसानों को मिली 95 लाख की राहत