ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरबलरामपुर:धान खरीद के लिए बनाए गए 18 क्रय केन्द्र

बलरामपुर:धान खरीद के लिए बनाए गए 18 क्रय केन्द्र

सरकारी धान खरीद की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जिले में धान खरीद के लिए अब तक दो एजेंसियों के 18 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। हालांकि अभी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। केन्द्रों पर...

बलरामपुर:धान खरीद के लिए बनाए गए 18 क्रय केन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरSat, 19 Sep 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी धान खरीद की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जिले में धान खरीद के लिए अब तक दो एजेंसियों के 18 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। हालांकि अभी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरे व अन्य खरीद सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। धान खरीद आगामी एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है।

जिले में इस बार धान की फसल की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य मिल सकें। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अभी तक शासन से धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि धान खरीद के लिए अब तक खाद्य विभाग व यूपीएसएस एजेंसी के 18 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। यूपीएसएस के 12 क्रय केन्द्र जिसमें भगवतीगंज, गौरा चौराहा, कटरा शंकरनगर, बसंतपुर, ललिया, बेलीखुर्द, बरगदही, सोनगढ़ा लैम्पस, राजपुर बकौली, सोनपुर चौराहा, कुड़ऊ बौड़िहार, तैय्यबपुर परसौना शामिल हैं। खाद्य विभाग ने भगवतीगंज मंडी समिति, हर्रैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा मंडी समिति, उतरौला व गैड़ास बुजुर्ग में क्रय केन्द्र बनाया है। केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, पर्याप्त मात्रा में बोरे व अन्य खरीद सामग्री उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मुताबिक धान खरीद में किसानों को प्रशासन की ओर से सभी सहूलियतें दी जाएंगी। क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित तिथि से केन्द्रों का संचालन शुरू कर दें। केन्द्र पर आने वाले किसानों का धान खरीदकर उन्हें जल्द से जल्द उनकी उपज के मूल्य का भुगतान कराया जाएगा।

पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान

सरकारी क्रय केन्द्रों पर पंजीकृत किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। अब तक 153 किसानों ने केन्द्रों पर अपना धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि केन्द्रों पर अपना धान बेचने के लिए किसानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद राजस्व विभाग के माध्यम से किसानों का सत्यापन होगा। जिसके बाद ही किसान अपनी उपज क्रय केन्द्रों पर बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद किसान धान बेचने के लिए क्रय केन्द्रों पर जाकर केन्द्र प्रभारी से टोकन प्राप्त करेंगे। टोकन के हिसाब से ही धान की खरीद की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें