Balrampur News: 21 से 29 सितंबर तक तीनों समितियों में दर्ज करा सकेंगे किसान आपत्ति

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर जिले की सहकारी गन्ना विकास समितियों ने 2026-27 के लिए गन्ना विकास परिक्षेत्र के प्रारूप का प्रकाशन किया है। किसानों को 23 से 29 सितंबर के बीच अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Balrampur News: 21 से 29 सितंबर तक तीनों समितियों में दर्ज करा सकेंगे किसान आपत्ति

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले की सहकारी गन्ना विकास समितियों के प्रस्तावित गन्ना विकास परिक्षेत्र वर्ष 2026-27 के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। गन्ना किसानों को समिति के प्रस्तावित क्षेत्र, सदस्यता समेत अन्य विवरणों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। किसानों से कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित गन्ना समिति कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित रूप से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव अविनाश सिंह ने बताया कि बलरामपुर में आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 23 से 29 सितंबर तक निर्धारित की गई है। तुलसीपुर समिति में 22 से 28 सितंबर व उतरौला समिति में 21 से 27 सितंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी।

जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार की ओर से किसानों से अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें प्रस्तावित गन्ना विकास परिक्षेत्र से संबंधित कोई आपत्ति है तो संबंधित समिति दफ्तर में लिखित रूप से दर्ज कराएं। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद गन्ना विकास परिक्षेत्र का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद गन्ना विकास परिक्षेत्र वर्ष 2026-27 के लिए अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में किसानों को किसी प्रकार की आपत्ति होने पर तय समय के भीतर संबंधित समिति कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखने की अपील की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: 21 से 29 सितंबर तक तीनों समितियों में दर्ज करा सकेंगे किसान आपत्ति