पदयात्रा व मानव श्रृंखला के साथ आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नारी शक्ति पदयात्रा, मानव श्रृंखला और जागरूकता गतिविधियां शामिल थीं। मुख्य अतिथि आरती तिवारी ने लैंगिक समानता की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि इस अधिनियम से महिलाओं के लिए राजनीति में 33% सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

पदयात्रा व मानव श्रृंखला के साथ आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी कैडेटों व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति पदयात्रा, मानव श्रृंखला निर्माण व जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने किया। जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य देश की आधी आबादी को शासन एवं नीति निर्माण में उचित प्रतिनिधित्व दिलाकर लैंगिक समानता को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और नेतृत्व में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गई पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। साथ ही स्टेच्यू हॉल के पास नारी शक्ति दीवार और मानव श्रृंखला का निर्माण कर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रो. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. रमेश शुक्ल, डॉ. जितेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।