बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती 15 को

Mar 08, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में रामजानकी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज की जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.आर. चौरसिया ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की समाज सेवा और न्याय व्यवस्था में योगदान की सराहना की। उनकी जयंती 15 मार्च को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।

बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती 15 को

बलरामपुर, संवाददाता। रामजानकी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज की एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.आर. चौरसिया ने कहा कि धरती माता की गोद में कभी-कभी ऐसे महान व्यक्तित्व जन्म लेते हैं, जो सामान्य जीवन जीते हुए भी अपने कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ जाते हैं। ऐसे ही महान व्यक्तित्वों में स्वर्गीय बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। डॉ चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने समाज के उत्थान और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्हें लोक अदालत का जनक भी माना जाता है। डॉ. चौरसिया ने बताया कि बाबू जी की जयंती 15 मार्च को झारखंडी मंदिर, बलरामपुर शहर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने समाज के सभी जागरूक लोगों से कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर रामेश्वर चौरसिया, रामचंद्र, नवल किशोर, राजीव, प्रदीप, संदीप, अजय व अनुभव चौरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।