नशे में धुत लोगों ने पीटा, तीन पर केस
Apr 07, 2026 04:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Balrampur News - बलरामपुर के जमुनही गांव में घनश्याम कुमार गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात में सब्जी लेकर घर लौटते समय उसके रिश्तेदारों ने उसे रोका और पिटाई की। तीनों नशे में थे और बाइक पर बैठाने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनही निवासी घनश्याम कुमार गौतम ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रात करीब 10 बजे सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। तभी गांव के कृपाराम पासवान, इनके रिश्तेदार व एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया। तीनों नशे में थे। बाइक पर बैठाने की जिद करने लगे। मना करने पर पिटाई की और धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


