Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsAnimal Hospital in Mahdeiya Market Faces Accessibility Issues After 6 Years
पशुओं को अस्पताल ले जाने के लिए नहीं है रास्ता

पशुओं को अस्पताल ले जाने के लिए नहीं है रास्ता

संक्षेप: Balrampur News - श्रीदत्तगंज, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के महदेइया बाजार में स्थित पशु चिकित्सालय के शिलान्यास

Tue, 4 Nov 2025 05:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

श्रीदत्तगंज, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के महदेइया बाजार में स्थित पशु चिकित्सालय के शिलान्यास के छह वर्ष बीत गए हैं, लेकिन यहां तक आने-जाने के लिए एक अदद सड़क का निर्माण नहीं हो सका। अस्पताल पहुंचने के लिए सड़क न होने पर पशु पालकों ने चिकित्सालय की चहारदीवारी तोड़कर रास्ता बनाया है। पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने के लिए यहां आने में खासा परेशानियां उठानी पड़ती हैं। शासन ने एकीकृत ग्राम विकास कार्यक्रम के तहतअवसथापना मद में पशु चिकित्सा केन्द्र महदेइया बाजार का शिलान्यास तत्कालीन जिलाधिकारी पीबी जगनमोहन ने 21 मई 2019 को किया था। चिकित्सालय भवन निर्माण होने पर क्षेत्रीय पशु पालक अपने पशुओं का इलाज कराने यहां आते रहे, लेकिन सड़कों अथवा गांव से चिकित्सालय तक आने जाने के लिए छह वर्षों में मार्ग का निर्माण नहीं हो सका।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चिकित्सालय आने जाने के लिए रास्ता न होने पर पशु पालकों ने चिकित्सालय की बाउंड्री को तोड़ डाला और बाउंड्री के पीछे के कच्चे रास्ते से चिकित्सालय में आवागमन शुरू कर दिया। पशु पालक राम तेज, मोहम्मद अहमद, जान मोहम्मद, रमेश कुमार कुलदीप बताते हैं कि चिकित्सालय बनते समय अधिकारियों ने चिकित्सालय में आने जाने के लिए मार्ग का निर्माण नहीं कराया। तमाम लोगों ने चिकित्सालय के रास्ते पर पक्का निर्माण करके मकान बना लिया। रास्ते पर पक्का मकान बन जाने से चिकित्सालय का आवागमन ठप हो गया। आवागमन बंद हो जाने से पीड़ित पशु पालकों ने चिकित्सालय की बाउंड्री तोड़कर उसी रास्ते से आने जाने लगे। पशु चिकित्सालय के लिए आने जाने के मार्ग के निर्माण के लिए पशु चिकित्साधिकारी ने तमाम पत्र लिखकर पक्का रास्ते के निर्माण कराए जाने की मांग की है।