तुझे आरजू थी जिसकी वही प्यार ला रही हूं...

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

उतरौला में 'एक शाम मरहूम मुनव्वर राना के नाम' कार्यक्रम के तहत आर्ट कॉलेज के खेल मैदान में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन हुआ। इसमें देशभर के शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सुमैय्या राना ने आयोजन का शुभारंभ किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

तुझे आरजू थी जिसकी वही प्यार ला रही हूं...

उतरौला, संवाददाता। एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित “एक शाम मरहूम मुनव्वर राना के नाम” ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में देशभर से आए शायरों और कवियों ने अपने शानदार कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक सुमैय्या राना ने किया। मुशायरे में जौहर कानपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, शबीना अदीब, महेंद्र मधुर, बिलाल सहारनपुरी, मुमताज नसीम, तबरेज राना, प्रतिभा यादव, अल्तमस अब्बास, अफजल इलाहाबादी, सबा बलरामपुरी शायरों ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी। शबीना अदीब की गजल “तुझे आरजू थी जिसकी वही प्यार ला रही हूं” और जौहर कानपुरी, हाशिम फिरोजाबादी व अफजल इलाहाबादी के अशआर को श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का संचालन शायर नदीम फर्रुख ने किया। आयोजक सुमैय्या राना ने सभी अतिथियों, शायरों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनवर महमूद खान, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, डॉ. एहसान खान, डॉ. रफीउल्लाह खान, शारुन खान, सिराजुद्दीन खान पप्पू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।