Balrampur News: अग्रसेन जयंती समारोह में प्रतियोगिताओं की धूम, क्रिकेट फाइनल में चैलेंजर्स विजेता

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अग्रवाल सभा बलरामपुर की ओर से 66वें श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का

Balrampur News: अग्रसेन जयंती समारोह में प्रतियोगिताओं की धूम, क्रिकेट फाइनल में चैलेंजर्स विजेता

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अग्रवाल सभा बलरामपुर की ओर से 66वें श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हो गया। श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में कैरम, जनरल क्विज, मेहंदी, रंगोली और बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। श्री महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण के बाद मारवाड़ी युवा मंच सृजन शाखा की ओर से प्रीमियर लीग-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। फाइनल मैच में अग्रसेन चैलेंजर्स ने अग्रसेन नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन समेत खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल, सचिव विनोद बंसल, आलोक अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, सुनील अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, साकेत तुलस्यान, शरद अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, अंकित अग्रवाल भोला समेत कार्यकारिणी के सदस्यों का सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: अग्रसेन जयंती समारोह में प्रतियोगिताओं की धूम, क्रिकेट फाइनल में चैलेंजर्स विजेता