Aggressive Monkey Injures Four People in Maharajganj Tarai Village बंदर के काटने से चार लोग घायल, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsAggressive Monkey Injures Four People in Maharajganj Tarai Village

बंदर के काटने से चार लोग घायल

Balrampur News - महराजगंज तराई के ग्राम औरहिया में एक बंदर ने शुक्रवार शाम चार लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में 15 वर्षीय मोहित, 12 वर्षीय मंगल, 30 वर्षीय सुरेंद्र और 19 वर्षीय राहुल शामिल हैं। सभी को प्राथमिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSat, 21 June 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
बंदर के काटने से चार लोग घायल

महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम औरहिया निवासी धनीराम वर्मा ने बताया कि उनके गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक बंदर ने चार लोगों पर आक्रामक हो गया। उसने 15 वर्षीय मोहित, 12 वर्षीय मंगल, 30 वर्षीय सुरेंद्र व 19 वर्षीय राहुल को नोंचकर घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज तराई में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने चारों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव ने बताया है कि सूचना मिली है, वन विभाग की टीम को भेजकर जल्द ही बंदर को पकड़वाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।