बाइक धीमी चलाने को कहा तो पीट दिया, तीन पर केस

Apr 07, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में अब्दुल कादिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने खेत में गेहूं काटने जा रहे थे, तभी पड़ोसी ने तेज बाइक चलाते हुए उन्हें परेशान किया। बाइक धीमी चलाने की बात पर नाराज होकर सजनू, मुनव्वर और वहीद अली ने उनकी पिटाई की।

बाइक धीमी चलाने को कहा तो पीट दिया, तीन पर केस

बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी अब्दुल कादिर ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दोपहर करीब 3.30 बजे अपने खेत में गेहूं काटने जा रहा था। पड़ोसी वहीद अली तेज बाइक चलाकर मेरे बगल से निकल गया। मैंने कहा कि बाइक धीरे चलाओ। इसी बात से नाराज होकर सजनू, मुनव्वर व वहीद अली ने पिटाई की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।