कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य वाले सम्मानित
Balrampur News - बलरामपुर में होली महोत्सव समिति द्वारा 38 वें होली ठिठोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मूर्खाधीराज कृष्णा शुक्ला और मूर्खाधिपति अभय सोनी को सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बलरामपुर संवाददाता। होली महोत्सव समिति की ओर से नगर मुख्यालय के रामलीला मैदान में 38 वें होली ठिठोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण मूर्खाधीराज व मूर्खाधिपति रहे। वही समिति की ओर से कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार देर शाम को रामलीला मैदान में होली महोत्सव समिति ने कृष्णा शुक्ला को मूर्खाधीराज व मूर्खाधिपति अभय सोनी को उपाधि से सम्मानित किया। उन्हें सब्जियों और फलों की विशेष माला पहनाई गई तथा पट्टी का प्रदान की गई। जिस पर पंडाल तालिया और ठहाकों से गूंज उठा। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कवियों ने हास्य बैंक और श्रृंगार रस से भरी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गेल्हापुर महंत बृजानंदन महाराज, बाबू राजेंद्र सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, हरिवंश सिंह, कमलेश सिंह, रमेश पाहवा, सभासद संजय मिश्रा, बाबा राम बक्स वाल्मीकि, कुंवर आनंद पांडेय आदि को सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महामंत्री राधेश्याम मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, संजय शर्मा, डॉक्टर तुलसीष दुबे, सुनील सिंह कसेरा, अजय मिश्रा, रामप्यारे कश्यप, राजेंद्र गुप्ता, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



