Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयासरत है।

Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की बरामदगी के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 18 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे युवती घर से बिना बताए चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी करने के साथ ही आसपास भी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका।

परिजनों को बाद में जानकारी हुई कि एक युवक कथित तौर पर शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद युवती के पिता ने कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के संभावित ठिकानों और आरोपी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही युवती की सकुशल बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज