लापता बालक का शव तालाब किनारे झाड़ियों में मिला, गांव में सनसनी

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के त्रिलोकपुर गांव में 12 वर्षीय राजकुमार का शव तालाब किनारे मिला। 7 मई को वह खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लापता बालक का शव तालाब किनारे झाड़ियों में मिला, गांव में सनसनी

बलरामपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में लापता 12 वर्षीय बालक का शव घर के पीछे तालाब किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार त्रिलोकपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी नानबाबू का पुत्र राजकुमार (12) सात मई को घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आठ मई को थाना गौरा चौराहा में अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था。

शव मिलने की जानकारी

शनिवार को बालक का शव घर के पीछे स्थित तालाब के किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Voice of UP

विवाद की वजह

अनार तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन गांव के ही रमेश यादव, महेश यादव, दिनेश यादव और उमेश यादव पुत्रगण तिलकराम से अनार तोड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से सभी आरोपी घर पर ताला बंद कर फरार बताए जा रहे हैं तथा उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

सामान्य प्रश्न

राजकुमार का शव कहाँ मिला?
राजकुमार का शव घर के पीछे तालाब किनारे झाड़ियों में मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।