यूपी में बॉल ने करवाया बवाल, नमाज पढ़कर लौट रहे मस्जिद के इमाम को युवकों ने पीटा

Mar 08, 2026 08:33 pm ISTDinesh Rathour मुजफ्फरनगर
share

मुजफ्फरनगर में इमाम से मारपीट के बाद बवाल हो गया। नमाज पढ़कर लौट रहे एक इमाम को क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल लग गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने इमाम के साथ मारपीट कर दी।

यूपी में बॉल ने करवाया बवाल, नमाज पढ़कर लौट रहे मस्जिद के इमाम को युवकों ने पीटा

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में इमाम से मारपीट के बाद बवाल हो गया। नमाज पढ़कर लौट रहे एक इमाम को क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल लग गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने इमाम के साथ मारपीट कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इमाम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहल्ला काजियान निवासी अब्दुल वहाब सरवट स्थित मस्जिद में इमाम है। रविवार को सरवट में कुछ युवक सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे। मस्जिद से नमाज पढ़कर बाइक लेकर गुजर रहे इमाम को बॉल लग गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने इमाम के साथ मारपीट कर दी। वही कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बीच बचाव कराया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इमाम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि इमाम से मारपीट के मामले में आरोपी ऋषभ, लवी, आदित्य, हरिश, बसंत के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने लवी को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ में रील बनाने पर बवाल-पथराव

वहीं दूसरी ओर मेरठ जिले के बिसौला गांव निवासी मोनू जाटव के घर के बाहर रविवार रात करीब 10 बजे गांव निवासी रिहान, नदीम, नईम और अलीशेर अपने कुछ साथियों के साथ खड़े होकर वीडियो रील बना रहे थे। युवकों ने एक यू-ट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट बनाया हुआ है, जिस पर रील अपलोड करते हैं। आरोपियों ने रील बनाने के दौरान अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और गाली गलौज भी की। मोनू ने इस बात का विरोध किया और घर के सामने से हटने के लिए कहा। कह दिया कि अपने घर जाकर रील बनाओ। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपियों ने मिलकर मोनू को जमकर पीटा। बीच बचाव में मोनू का दोस्त बॉबी सैनी आया तो उसे भी खूब पीटा गया।

छतों पर चढ़कर किया पथराव

मोनू और बॉबी की चीख पुकार सुनकर परिजन घरों से बाहर आए। इस दौरान आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी गली में ही अपने घरों की छतों पर जा चढ़े और पथराव शुरू कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान गोलियां भी चलाई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। पुलिस के सामने ही फायरिंग और पथराव होता रहा। इसके बाद थाना पुलिस और आला अधिकारियों को सूचना दी गई। मवाना, इंचौली और आसपास की चौकियों से फोर्स को बिसौला गांव बुलाया गया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह भी गांव में डेरा डाले रहे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।