ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियालोकतंत्र बचाने को एक मंच पर आएं युवा

लोकतंत्र बचाने को एक मंच पर आएं युवा

सिकंदरपुर के पंदह, करमौता, एकइल सहित दर्जनों गांवों में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाया...

लोकतंत्र बचाने को एक मंच पर आएं युवा
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 15 Sep 2019 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सिकंदरपुर के पंदह, करमौता, एकइल सहित दर्जनों गांवों में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना गांव, गरीब, किसान, मजदूर व नौजवानों की लड़ाई लड़ रही है। लोगों इस संघर्ष में सहयोग का आह्वान किया।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों ने देश को सिर्फ ठगने का काम किया है। अब वक्त आ गया है कि हमसभी एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए अपना श्रमदान करें। रोहित कुमार सिंह ने युवाओं को लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि प्रजातंत्र में स्थापित हो रहे राजतंत्र को उखाड़ने के लिए आम युवाओं को एक मंच पर आना होगा।

इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, औसाफ आलम उर्फ चांद, मोहन सिंह, बैजू राय, सुनील पासवान पिंटू, आलोक राय सोनू, नरोत्तम बागी, पीयूष सिंह, रामबाबू सिंह, अजय ओझा, गुड्डू सिंह, नीलकांत वर्मा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें