श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ

Mar 02, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान व गायत्री परिवार रचनात्मक

श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान व गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, बलिया की ओर से रसड़ा के रामपुर में आयोजित चार दिवसीय युवा चेतना जागृति अभियान, नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन चौथे दिन सोमवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ स्थल पर उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। विश्व कल्याण की भावना से गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व अन्य वैदिक मंत्रों से आहुतियां अर्पित की गई। पूर्णाहुति के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस दौरान बड़ी संख्या में दीक्षा संस्कार, नामकरण संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, जन्मदिन संस्कार समेत विभिन्न संस्कार सम्पन्न कराए गए, जिससे परिवारों में आध्यात्मिक संस्कारों की सुदृढ़ स्थापना हुई। इसके बाद भव्य विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों महिलाएं अपने घरों से थालियों में दीप लेकर पहुंचीं। वैदिक मंत्रों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए और परम पूज्य गुरुदेव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। हजारों दीपों के प्रकाश से पूरा यज्ञ स्थल आलोकित हो उठा। युवाओं ने एक ओर मशाल लेकर खड़े होकर समाज जागरण का प्रतीकात्मक संदेश दिया। दीपों का प्रकाश चारों दिशाओं में फैले, ऐसी प्रार्थना की गई। यज्ञ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेषकर युवा कार्यकर्ताओं को मंत्र चादर व मंत्र पट्टा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक देवेंद्र नाथ उपाध्याय, उषा सिंह, शिवकुमार उपाध्याय, मुन्ना चौरसिया, निर्भय नारायण सिंह, गौतम सिंह, डॉ. भुवनेश्वर शर्मा, हरिहर गुप्त, उदित नारायण सिंह, अनिल सिंह मंटू, मुदित नारायण सिंह, सुनील चौहान, प्रिंस राय, प्रखर श्रीवास्तव, रेनू सिंह, आशा सिंह, सुनीता सिंह, मंजू सिंह, ज्ञानती सिंह, मनीषा श्रीवास्तव आदि थीं। संचालन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव ने किया। आयोजक मंडल के ओमनारायण सिंह व देवेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।